ग्रेट ईस्टर्न (GE) शिपिंग कंपनी लिमिटेड के शेयरों में 28 सितंबर को दिन में करीब 5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 1,567.95 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 22500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। तेजी के पीछे एक वजह यह है कि ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस स्टॉक पर कवरेज शुरू किया है। रेटिंग 'बाय' दी है और टारगेट प्राइस 1,965 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से 31 प्रतिशत ज्यादा है।