एक X यूजर ने अपनी राय दी, "मुझे पता है कि पुरानी यादों (नॉस्टेल्जिया) की वजह से बहुत से लोगों को यह बात पसंद नहीं आएगी, लेकिन यह फिल्म युगो साको की 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' और रामानंद सागर की 'रामायण' से कहीं बेहतर साबित होगी।" रेडिट पर कई लोग रणबीर, साई और रवि के पोस्टर को लेकर बंटे हुए दिखे, लेकिन वे यश के पोस्टर से प्रभावित थे। एक कमेंट में लिखा था, "अब तक का सबसे अच्छा पोस्टर। यश अच्छे लग रहे हैं और फिल्म का स्केल भी ज्यादा साफ तौर पर दिख रहा है।"