बाद में रेखा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' में इस विवादित सीन के बारे में बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि सीन शूट करते समय बिस्वजीत ने उनकी मर्जी के बिना उन्हें किस किया था। उन्होंने दावा किया कि किसिंग का सिलसिला लगभग पांच मिनट तक चला, जबकि उन्होंने इसका विरोध किया था। रेखा ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान कास्ट और क्रू के सदस्यों ने सीटियां बजाईं और चीयर किया, जिससे वह सदमे में आ गईं और रोने लगी थीं।