चॉइस ब्रोकिंग, ने स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और ₹1,550 के टारगेट प्राइस के साथ इस स्टॉक पर कवरेज शुरू किया था। चॉइस ब्रोकिंग ने FY26 के लिए ₹472 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान लगाया था, जो FY27 में तेजी से बढ़कर ₹2,263 करोड़, FY28 में ₹4,581 करोड़ और FY29 में ₹5,092 करोड़ हो जाएगा। ब्रोकरेज ने FY26 में टैक्स के बाद मुनाफ़ा ₹120.8 करोड़, FY27 में ₹251.6 करोड़, FY28 में ₹577 करोड़ और FY29 में ₹719 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था।