HBL इंजीनियरिंग ने कंसोलिडेशन रेंज और ट्रेंडलाइन को पार कर लिया है और अभी यह अपने शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रही है। मोमेंटम और ट्रेंड इंडिकेटर तेजी के संकेत दे रहे हैं। हालिया ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी अच्छी भागीदारी देखी गई, जो पॉजिटिव एक्युमुलेशन और खरीदारी में अच्छी दिलचस्पी का संकेत है। इस स्टॉक में 735 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 809-830 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।