Sat Nov 16 2024 02:57:17 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झांसी अग्निकांड में नवजात की मौतों पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
झांसी अग्निकांड में 10 नवजात की मौतों पर राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में हुई दुर्घटना में कई नवजात शिशुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर, शोक संतप्त माता-पिता और परिवारजनों को, यह क्रूर आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल हुए शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’
Sat Nov 16 2024 02:53:11 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झांसी अग्निकांड: जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “नवजात शिशुओं की मौत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हम नवजात शिशुओं के शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं… पहली जांच प्रशासनिक स्तर पर होगी जो स्वास्थ्य विभाग करेगा, दूसरी जांच पुलिस प्रशासन करेगा… अग्निशमन विभाग की टीम भी इसमें शामिल होगी, तीसरा, मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी… अगर कोई चूक पाई जाती है, तो जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार बच्चों के परिजनों के साथ है…”
Sat Nov 16 2024 02:50:18 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झांसी अग्निकांड में मुआवजे का ऐलान
झांसी अग्निकांड में सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि जान गवाने वाले नवजात शिशुओं के परिजनों को तत्काल 5-5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
Sat Nov 16 2024 02:50:09 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झांसी अग्निकांड में 10 नवजात शिशुओं की मौत
यूपी के झांसी जिले में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती रात आग का तांडव देखने को मिला। यहां नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। वहीं आग में झुलसने से 16 नवजात शिशुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Sat Nov 16 2024 02:49:59 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
PM नमो एप के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत
पीएम मोदी आज नमो एप के माध्यम से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। इस ऑनलाइन संवाद में प्रधानमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।