Eiffel Tower Closed: सोमवार (8 सितंबर) को एफिल टॉवर बंद कर दिया गया क्योंकि कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। यह हड़ताल एक हिंदू धार्मिक समूह के हालिया निजी दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को उनकी पोस्ट से हटाने के निर्देशों के विरोध में की गई थी। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) से जुड़े लगभग 100 लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पेरिस के इस मशहूर स्मारक का दौरा किया