Fri Nov 15 2024 03:08:15 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
अनुराग ठाकुर ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड को आगे बढ़ना है तो विकसित झारखंड बनाने के लिए इसे घुसपैठियों, लव, जमीन, नौकरी जिहाद और कांग्रेस, राजद और JMM से मुक्त करना होगा। हम झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे और इसे बेहतर बनाने के लिए भी काम करेंगे।
Fri Nov 15 2024 03:07:34 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज
आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की 15 नबंवर को 150वीं जयंती है। इसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की स्मृतियां स्वरूप स्मारक सिक्का जारी करेंगे। सरकार की ओर से आदिवासियों के भगवान और ‘धरतीआबा’ के रूप में प्रसिद्ध बिरसा मुंडा की जयंती पर 150 रुपये मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेगी।
Fri Nov 15 2024 02:59:38 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
पीएम मोदी का बिहार दौरा आज
पीएम मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर रहेंगे। पीएम आज चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई से करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। झारखंड के पड़ोसी जिले जमुई की धरती से प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत करेंगे।