वेटिंग-लिस्ट टिकट देखकर सीधे ट्रेन में चढ़ जाना सही नहीं होता। टिकट ऑनलाइन बुक किया गया है या काउंटर से लिया गया है, उसका स्टेटस क्या है और किस कोच में ट्रैवल करना चाहते हैं, इन बातों से नियम बदल सकते हैं। रिजर्व कोच में बिना कन्फर्म टिकट ट्रैवल करने पर टीटीई चेकिंग में फाइन या एक्शन हो सकता है। इसलिए वेटिंग टिकट वाले पैसेंजर के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कब जनरल कोच में ट्रेवलिंग की जा सकती है और कब टिकट वैलिड नहीं माना जाएगा।