Zerodha Nithin Kamath: नितिन कामथ ने अपनी पोस्ट में बेहद चुटीले और कड़े शब्दों में फाउंडर्स की इस आदत की तुलना रोजमर्रा की सामान्य दिनचर्या से कर दी। उन्होंने लिखा, ‘यह दावा करना कि आपका प्रोडक्ट AI का इस्तेमाल करता है, बिल्कुल वैसा ही है जैसे आप यह ढिंढोरा पीटें कि आप हर दिन नहाते हैं! यह कोई ऐसी खासियत नहीं है जो आपको दूसरों से अलग बनाती है’