अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के सत्ता पर क़ब्ज़े के पाँच साल बाद भी महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, सत्तारूढ़ तालेबान प्रशासन ने शिक्षा, कामकाज और आवाजाही की स्वतंत्रता पर पाबन्दियाँ लगाने वाले 100 से अधिक फ़रमान जारी किए हैं. मानवीय सहायता में भारी कटौती ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.