(खबरें अब आसान भाषा में)
दुनिया के कई हिस्से भीषण गर्मी, सूखे, जंगलों की आग और अन्य चरम मौसम घटनाओं से जूझ रहे हैं. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने मंगलवार को कहा कि लोगों के जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए बेहतर मौसम पूर्वानुमान और समय रहते चेतावनी देने वाली प्रणालियाँ बेहद ज़रूरी हैं.