दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से जारी मूसलाधार बारिश के कारण राजधानी दिल्ली सहित गुरुग्राम और नोएडा की रफ्तार थम सी गई। सड़कों पर कई फीट तक पानी भर जाने से घंटों तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिससे दफ्तर जाने और व