दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। इसके तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) 9 अगस्त से 16 अगस्त तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सख्त सुरक्षा जांच करेगा। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं