(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत में महाराष्ट्र राज्य की 364 ग्राम पंचायतों के समुदायों ने कमज़ोर मानसून व बढ़ते सूखे के ख़तरे से निपटने के लिए जल संरक्षण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के प्रयास तेज़ किए हैं. यूनीसेफ़ समर्थित इस पहल का उद्देश्य, बच्चों और किसान परिवारों को बढ़ते जलवायु जोखिमों से बचाना है.