Arnala Sea Accident: महाराष्ट्र में पालघर के अर्नाला समुद्र तट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां समुद्र में नहाने गए चार नाबालिग बच्चों में से दो बच्चे तेज लहरों में बह गए। इन बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। ये सभी बच्चे अर्नाला घूमने पहुंचे थे।