विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने युगांडा में इबोला के प्रकोप से निपटने के प्रयासों की सराहना की है, जो पड़ोसी काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) से फैलकर वहाँ पहुँचा है. हालांकि, उन्होंने आगाह भी किया कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए लगातार सतर्कता और सीमा-पार सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होगा.