संयुक्त राष्ट्र ने रूस द्वारा ख़ारकीव और कीव पर किए गए बड़े पैमाने के हमलों की कड़ी निन्दा की है. यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक मथियास श्माले ने बताया है कि रातभर रूसी सशस्त्र बलों के हमलों ने एक बार फिर यूक्रेन के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों यानि ख़ारकीव और कीव में जान-माल का भारी नुक़सान किया है और बड़े पैमाने पर भय फैला है.