IMD Weekly Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में मानसून केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी के और अधिक क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। जबकि उत्तर भारत में आंधी-तूफान, बारिश और कुछ क्षेत्रों में हीटवेव की दोहरी चुनौती बनी रह सकती है