फ्लाइट टिकट बुक करते समय छोटी-सी गलती भी आपका सफर महंगा कर सकती है। सही समय पर टिकट बुक करना, तारीखों को लेकर थोड़ा लचीला रहना और आसपास के एयरपोर्ट के ऑप्शन देखना फायदे का सौदा होता है। इसके अलावा अलग-अलग वेबसाइट पर किराए की तुलना करें और बैगेज, सीट व दूसरे एक्स्ट्रा चार्ज को भी जरूर चेक करें। टिकट के नियम, कैंसिलेशन चार्ज और रिवॉर्ड पॉइंट्स पर ध्यान देकर आप बेवजह होने वाले खर्च से बच सकते हैं।