मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर तेज गति से आ रही एक कार के सड़क के किनारे खडे़ ट्रक में जा घुसने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात लगभग 12 बजे नजीबाबाद की ओर से तेज गति से आ रही कार बिजनौर कोतवाली के नैक्सा शो रुम के सामने सड़क के किनारे खडे़ ट्रक में घुस गई।
उन्होंने बताया कि…
उन्होंने बताया कि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार सवार तीन युवकों को निकाला और अस्पताल ले गई । अस्पताल पहुंचने पर, दिल्ली में कबाडी़ का काम करने वाले साजिद (23 वर्ष) और थाना हल्लौर के झालू निवासी अनस (22 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कार चालक जैनुल का गंभीर घायल हालत में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।
ये भी पढ़ें – BREAKING:कुपवाड़ा में LOC के पास घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने घेरा