RCB vs GT : पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मॉल, पब, रेस्टोरेंट या अन्य निजी जगहों पर मैच का प्रसारण इस तरह नहीं होना चाहिए कि बाहर खड़े लोग भी उसे देख सकें। साथ ही जश्न के दौरान पटाखे चलाने या किसी भी खतरनाक सामग्री के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति और व्यवस्था बनाए रखें