युद्ध का असर सभी पर एक जैसा नहीं होता. महिलाओं और लड़कियों के लिए युद्ध विस्थापन, यौन हिंसा, भूख, स्वास्थ्य संकट, शिक्षा में रुकावट और निर्णयों से बाहर रखे जाने जैसी गम्भीर चुनौतियाँ पैदा करता है. आइए समझते हैं कि आधुनिक दौर में युद्ध उनके लिए क्यों अधिक ख़तरनाक होते जा रहे हैं, और शान्ति व पुनर्बहाली में उनकी भूमिका को केन्द्र में रखना क्यों ज़रूरी है.