मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संघर्ष की वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी कारण इन चर्चाओं को काफी अहम माना जा रहा है। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है, जिससे भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। भारत अपनी जरूरत का करीब 85 प्रतिशत तेल विदेशों से खरीदता है