मौलाना फजलुर रहमान द्वारा सैन्य प्रतिष्ठान पर लगाए गए ये आरोप बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि यह ठीक उसी तरह के आरोप हैं जो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई द्वारा लगातार लगाए जाते रहे हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी भी लगातार पाकिस्तान की मिलिट्री पर राजनीति में दखल देने, पॉलिटिकल इंजीनियरिंग करने और विपक्षी नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाने के आरोप लगाती आई है