संयुक्त राष्ट्र और ग़ैर-सरकारी संगठन साझीदारों ने ईरान व पाकिस्तान से अफ़ग़ानिस्तान वापिस लौट रहे अनुमानित 27 लाख लोगों की सहायता के लिए 52 करोड़ 90 लाख डॉलर की नई सहायता योजना शुरू की है. एजेंसियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की वापसी, देश के लिए तत्काल मानवीय संकट और लम्बी अवधि की विकास चुनौती, दोनों बन रही है.