UP News: उत्तर प्रदेश के ‘मिड-डे मील’ योजना के तहत काम करने वाली करीब 3.5 लाख रसोइयों का मासिक मानदेय सितंबर से 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है, जो साल में 10 महीने मिलेगा। साथ ही योगी सरकार ने 3.54 लाख कर्मचारियों के लिए हेल्थ कवर का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों के लिए कैशलेस मेडिकल कार्ड शुरू करने की भी घोषणा की है