Stock Market trend : NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में PSU,रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि IT और हेल्थकेयर शेयरों में बढ़त है। ब्रॉडर मार्केट भी कमजोर दिख रहे हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि, वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में 3.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है