संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा है कि फ़लस्तीनी क्षेत्रों ग़ाज़ा पट्टी और पश्चिमी तट व लेबनान में इसराइल के सैन्य हमलों के कारण, आम लोग लगातार और बढ़ती कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. हिंसक टकराव, विस्थापन और जारी सैन्य अभियानों ने मानवीय ज़रूरतों को गहरा कर दिया है और पहले से ही सीमित सहायता प्रयासों पर दबाव बढ़ा दिया है.