संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश और रैड क्रॉस अध्यक्ष ने स्वायत्त एवं एआई-निर्देशित हथियारों पर सख़्त वैश्विक नियंत्रण की अपील दोहराई है. यह अपील उन अपुष्ट ख़बरों के बीच आई है कि ऐसे ड्रोन युद्धक्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, देशों को अन्तरराष्ट्रीय नियम तय करने की दिशा में ठोस क़दम उठाने चाहिए.