(खबरें अब आसान भाषा में)
ऑस्ट्रेलिया में आधे से अधिक डॉक्टर, अमेरिका के 40 प्रतिशत से अधिक नोबेल पुरस्कार विजेता और कुछ खाड़ी देशों के कार्यबल का बड़ा हिस्सा – इन सभी में कुछ समानता है, ओर वो ये कि ये सभी जन प्रवासी हैं. प्रवासी जन स्थानीय समाजों में योगदान तो करते ही हैं, अपने मूल स्थानों को भी हर साल भारी रक़म भेजते हैं.