Pistols traffickers: सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का क्रेज इन दिनों चरम पर है, कुछ लोग इससे पैसा कमा रहे हैं तो कुछ लोग पूरा पूरा दिन सोशल मीडिया पर रील स्क्रोल करने में निकाल दे रहे हैं, वहीं अब सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली रील का शोक इन दिनों असल अपराध को भी बुलावा दे रहा है। जी हां, रील बनाने और फायरिंग की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले असली हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मेरठ से अवैध पिस्टल और तमंचे सप्लाई करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये तस्कर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में युवाओं और आपराधिक तत्वों को हथियार उपलब्ध कराते थे।
लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पकड़े दो तस्कर
बीते चार महीने में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में फायरिंग और रंगदारी के साथ-साथ रील बनाने के लिए असली हथियारों का उपयोग बढ़ गया था। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस के जरिए कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पकड़ा। इनकी पहचान ऋषभ त्यागी (रबूपुरा निवासी) और गौरव ठाकुर (कासना निवासी) के रूप में हुई है। इनके पास से 6 पिस्टल, 12 मैगजीन और 215 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
मेरठ से हथियार लाकर दिल्ली में बेचते थे
पुलिस जांच में पता चला है कि ये तस्कर मेरठ से हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इन दोनों आरोपियों पर पहले से ही बुलंदशहर, ककोड़, खुर्जा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने इनके खिलाफ अवैध हथियार तस्करी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
कौशांबी में महिला का पैर में लगी गोली
वहीं, कौशांबी में बीती रात मामूली विवाद में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू और अवैध असलहे से हमला कर दिए। इस खूनी संघर्ष में एक महिला के पैर में गोली लगी है इसके अलावा दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना करारी थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव की है।
कोखराज गांव का रहने वाला नीरू यादव उर्फ वीरेंद्र यादव अपने जीजा रामचन्द्र यादव के घर आया था। पुरानी रंजिश को लेकर वीरेंद्र यादव गाली गलौज कर रहा था, जब इसका विरोध चंद्रकली पत्नी चंद्रपाल यादव ने किया तो आरोपी हमलावर हो गए। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मार-पीट शरू कर दी।
जब परिजन चंद्रकली को बचाने गए तो आरोपियों चक्कू से हमला कर दिया। और अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग में चंद्रकली के पैर में गोली लग गयी। वही बीच बचाव कर रहे भारत सिंह और रामकिंकर यादव चक्कू लगने से घायल हो गए। मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने इनकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर चंद्रकली को प्रयागराज के एसआरएन रिफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: CM योगी ने बोला- ‘लाल टोपी काले कारनामे पनपने ना दें’, भड़क गए अखिलेश