Prajwal Revanna Bail Plea: दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के JDS नेता और पूर्व सांसद प्रज्जवल रेवन्ना ने अब जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रज्वल ने जमानत की गुहान लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे पहले उन्हें हाई कोर्ट से झटका लग चुका है।
इससे पहले दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपी JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को जमानत देने से कर्नाटक हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया था। 21 अक्टूबर हाई कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
11 नवंबर को होगी सुनवाई
अब प्रज्वल रेवन्ना ने हाई कोर्ट के फैसले को प्रज्वल रेवन्ना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर 11 नवंबर को सुनवाई होगी।
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ केस
प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं। उन पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है। मामलों में घिरने के बाद JDS ने उन्हें पार्टी से भी निलंबित कर दिया था। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं।
प्रज्वल हासन सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने इसी सीट से NDA के उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, जिसमें वह हार गए। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
31 मई को हुई थी गिरफ्तारी
वहीं, हासन में लोकसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से ठीक एक दिन बाद 27 अप्रैल को प्रज्वल भारत छोड़कर जर्मनी चले गए। इसके बाद CBI ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। वहीं, 18 मई को प्रज्वल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। 31 मई को जैसे ही प्रज्वल बंगलुरू पहुंचे, तो SIT ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ SIT तीन चार्जशीट दायर कर चुकी है। 13 सितंबर को एसआईटी ने 1691 पन्नों का आरोपपत्र पेश किया। वहीं, 24 अगस्त को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के एक मामले में 2,144 पन्नों की चार्जशीट विशेष अदालत में दायर की थी।
यह भी पढ़ें: ‘बार-बार कहता हूं बंटो मत’, अलीगढ़ में गरजे CM योगी; दोहराया PM मोदी का नारा- एक रहोगे तो सेफ रहोगे