दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिलाएं, एक बच्चा और 6 पुरुष शामिल हैं। वहीं, 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं