संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने आगाह किया है कि मध्य पूर्व संकट के दौरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाज़ों की आवाजाही में आए व्यवधान से अति-आवश्यक सामान की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है और विश्व भर में अर्थव्यवस्था व मानवीय सहायता प्रयासों को गहरा झटका लगा है. इसके मद्देनज़र, उन्होंने सोमवार को सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह समुद्री मार्ग जल्द खोले जाने, नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को साँस लेने देने का आग्रह किया है.