IMD Heat wave alert: मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष कमी नहीं आएगी। लू की तीव्रता बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘उष्ण रात्रि’ (Warm Night) यानी गर्म रातों की स्थिति भी बनी रहेगी, जिससे रात के समय भी चैन नहीं मिलेगा। मेरठ, आगरा, बरेली और प्रयागराज जैसे शहरों में पहले ही लू की स्थितियां दिख चुकी हैं