Snake: मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में वैज्ञानिकों ने जमीन के भीतर रहने वाले दुर्लभ सांप की नई प्रजाति “कैलामारिया गारोएन्सिस” की खोज की है। पहले इसे दूसरी प्रजाति का हिस्सा माना जाता था, लेकिन डीएनए और संरचनात्मक अध्ययन से यह अलग साबित हुआ। यह छोटा रीड स्नेक मिट्टी में रहने के लिए विशेष रूप से अनुकूलित है