मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च,वेल्थ मैनेजमेंट सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बयान के बाद कि सरकार LTCG टैक्स हटाने पर स्टेकहोल्डर्स की राय सुनने को तैयार है,बाजार का मूड बेहतर हुआ है। इससे उम्मीद है कि भारतीय इक्विटी बाजार में जल्द ही और सुधार देखने को मिलेगा। अगर कोई बदलाव होता है,तो इससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ सकता है और इक्विटी बाजार में उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिल सकता है,हालांकि अभी तक कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया है। कंपनियों की कमाई ही मुख्य रूप से अलग-अलग शेयरों और सेक्टरों में हलचल की वजह बनी रहेगी। वहीं,IMF द्वारा भारत की FY27 GDP ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% करने से घरेलू मांग को लेकर भरोसा और मज़बूत हुआ है।