Maithili Thakur: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए विवादित बयान को लेकर सियासी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपने ऐसे बयान के बाद से वह नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। पप्पू यादव के इस बयान की निंदा करते हुए मैथिली ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी।