(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने ‘भूख का मानचित्र’ (HungerMap Live) नाम का एक नया डिजिटल मंच शुरू किया है जो खाद्य सुरक्षा से जुड़े आँकड़ों और पूर्वानुमानों पर आधारित विश्लेषण को जोड़ता है. इससे 50 से अधिक देशों में भूख की स्थिति पर नज़र रखने में मदद मिल सकेगी.