Javed Sheikh: दिग्गज अभिनेता जावेद शेख को उनके नए पाकिस्तानी ड्रामा ‘जहन्नुम बा-रास्ता जन्नत’ में ‘धुरंधर’ फिल्म की नकल और भारत विरोधी प्रोपेगेंडा दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। नेटिजन्स का आरोप है कि बॉलीवुड से सालों तक शोहरत और पैसा कमाने के बाद वे अब ऐसे स्तरहीन और नफरत फैलाने वाले कंटेंट का हिस्सा बन रहे हैं।