Ramayana: लास वेगास में आयोजित ‘सिनेमाकॉन’ में नितेश तिवारी की रामायण की 20 मिनट की फुटेज दिखाई गई, जिसे देख विशेषज्ञों ने इसके विजुअल्स की प्रशंसा की और ऑस्कर नामांकन की भविष्यवाणी की है। चर्चा है कि वॉर्नर ब्रदर्स इस फिल्म के वैश्विक वितरण के लिए जुड़ सकते हैं, जो रणबीर कपूर और यश अभिनीत इस फिल्म को इस साल नवंबर में 4500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज करने में मदद करेगा।