Archana Puran Singh: मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने फिल्म सेट पर क्रू मेंबर्स के लिए 13-14 घंटे की लंबी शिफ्ट और खाने के ब्रेक की कमी को ‘कंजूस मानसिकता’ बताते हुए कड़ी आलोचना की है। उनके इस रुख का राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारों ने भी समर्थन किया है, जिससे इंडस्ट्री में काम करने की स्थितियों पर नई बहस छिड़ गई है।