BHEL सरकारी क्षेत्र की इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाती है। कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट्स में बॉयलर, टर्बाइन, जनरेटर, ट्रांसफॉर्मर और इंडस्ट्रियल मशीनरी शामिल हैं। इसके अलावा, BHEL रेलवे, डिफेंस, ट्रांसपोर्ट और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों के लिए भी उपकरण और इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है।