इसराइल और लेबनान में 10 दिनों के लिए संघर्षविराम, बेरूत में गुरूवार मध्यरात्रि से लागू हो गया है, जिससे कई सप्ताह से इसराइली सैन्य बलों और हिज़बुल्लाह लड़ाकों के बीच जारी लड़ाई पर फ़िलहाल विराम लग गया है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने इस सहमति का स्वागत करते हुए सभी पक्षों से इसका सम्मान करने और आगामी दिनों में बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ने की आशा जताई है.