Lenskart dress-code: पुणे के एक लेंसकार्ट स्टोर मैनेजर ने आरोप लगाया है कि स्टोर ऑडिट के दौरान कलाई पर ‘कलावा’ (धार्मिक धागा) पहनने की वजह से उनके ऑडिट पॉइंट्स काट दिए गए। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद सीईओ पीयूष बंसल ने स्पष्ट किया कि कंपनी की पॉलिसी धार्मिक प्रतीकों पर रोक नहीं लगाती, फिर भी कर्मचारियों ने वर्क कल्चर पर सवाल उठाए हैं।