(खबरें अब आसान भाषा में)
Kunal Kohli: फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने खुलासा किया कि बॉलीवुड के कई बड़े निर्देशकों ने भविष्यवाणी की थी कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सोमवार तक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाएगी। हालांकि, फिल्म ने सभी को गलत साबित करते हुए ऐतिहासिक कमाई की और कोहली ने इसे ‘देसी कहानियों’ की असली जीत बताया।