Vivek Sinha: अभिनेता विवेक सिन्हा ने फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए ₹1 करोड़ मिलने की खबरों को महज एक अफवाह बताते हुए स्पष्ट किया कि उनकी फीस को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उन्होंने साझा किया कि इन झूठी खबरों के कारण कई लोग उनसे आर्थिक मदद मांगने लगे, जबकि असल में उनकी कमाई मुंबई के खर्चों में ही निकल गई।