Border Gavaskar Trophy 2025: न्यूजीलैंड ने पिछले सप्ताह मुंबई में तीसरे टेस्ट मैच को 25 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया. इस करारी हार के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है. कईपूर्व खिलाड़ियों ने बदलाव का सुझाव दिया है. जबकि कई नामों ने मौजूदा खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा है. भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर कम से कम तीन मैचों की सीरीज में पहली बार 0-3 से हारी है. भारत के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और इस वजह मोहम्मद कैफ का मानना है कि इन खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेना चाहिए.