संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश और मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने, लेबनान में बुधवार को इसराइल द्वारा किए गए ताबड़तोड़ हवाई हमलों की कड़ी निन्दा की है, जिनमें 10 मिनटों के भीतर 100 से अधिक हवाई हमले किए गए. इन हमलों में सैकड़ों लोगों के मारे जाने और घरों व बुनियादी ढाँचे को व्यापक नुक़सान होने की ख़बरें हैं. भारी संख्या में लोग विस्थापित होने के लिए भी मजबूर हो रहे हैं.